- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दक्षिण वनमण्डल पन्ना के मोहन्द्रा...
Panna News: दक्षिण वनमण्डल पन्ना के मोहन्द्रा परिक्षेत्र में पाईं गईं विलक्षण पादप प्रजाति के पौधे

- दक्षिण वनमण्डल पन्ना में हाल ही में
- दक्षिण वनमण्डल पन्ना के मोहन्द्रा परिक्षेत्र में पाईं गईं विलक्षण पादप प्रजाति के पौधे
Panna News: दक्षिण वनमण्डल पन्ना में हाल ही में दो महत्वपूणर्् एवं रोचक पादप प्रजातियों का अवलोकन किया गया है। मोहन्द्रा परिक्षेत्र के मोतीडोल बीट में वनरक्षक अरविन्द विश्वकर्मा द्वारा बेल एंजल मारमिलोस वृक्ष पर पत्तियों की विलक्षण विविधता देखी गई। सामान्यत: बेल के वृक्ष पर त्रिपत्रीय तीन पत्तियों वाले पत्र ही पाये जाते हैं। जिन्हें पूजन में पत्री के रूप में चढाया जाता है किंतु यहां चार, पांच व छ: पत्तियों वाले बेल पत्र भी दिखाई दिए जो अत्यंत विरल हैं। धार्मिक दृष्टि से पंचमुखी और षट्पत्री बेलपत्र का विशेष महत्व माना जाता है जबकि वैज्ञानिक दृष्टि से यह वृक्ष की आनुवंशिक एवं पर्यावरणीय विविधता का उदाहरण है। बेलपत्र भारतीय संस्कृति में पवित्र वृक्ष है तथा इसके फल और पत्ते पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं।
इसी प्रकार शाहनगर परिक्षेत्र के एक प्लांटेशन स्थल में वनरक्षक आशीष पाण्डेय ने विशेष प्रजाति का अवलोकन किया। यह पौधा औरोबैनिचस कुल का सदस्य है और मूल रूप से एक रूट पैरास्टेक्सि औषधीय जड़ी है। इसका वितरण भारत और श्रीलंका तक सीमित है तथा यह मध्य भारत में विरलता से पाया जाता है। स्थानीय स्तर पर इसे शंखनी के नाम से जाना जाता है और परंपरागत चिकित्सा में इसके ताजे पत्तों के रस का उपयोग जख्मों पर लगाने में किया जाता रहा है। इसकी उपस्थिति इस क्षेत्र की वनस्पति विविधता और औषधीय संभावनाओं को विशेष महत्व प्रदान करती है। इन दोनों से यह स्पष्ट होता है कि दक्षिण वनमण्डल पन्ना की विविध जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियाँ केवल वन्यजीव संरक्षण ही नहीं बल्कि विशिष्ट पादप जैव-विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी अत्यंत उपयुक्त हैं। यह स्थानीय वनकर्मियों की प्रकृति के प्रति सजगता और गहन लगाव को भी प्रकट करती हैं।
Created On :   3 Sept 2025 4:49 PM IST