- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्रीराम हर्षण कुंज में वर्षों से चल...
Panna News: श्रीराम हर्षण कुंज में वर्षों से चल रहा संकीर्तन

By - Bhaskar Hindi |20 May 2025 6:30 PM IST
- श्रीराम हर्षण कुंज में वर्षों से चल रहा संकीर्तन
Panna News: कस्बे के श्री मिथिला बिहारी बिहारणी जू सरकार श्री राम हर्षण कुंज में वर्षों से श्री सीताराम संकीर्तन चल रहा है। मंदिर के महंत श्री तुलसी दास जी ने बताया की प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में नित्य संकीर्तन ईश्वर का नाम या भजन करना चाहिये। मानव जीवन के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें भगवान के करीब लाता है हमारी सांसारिक चिंताओं को कम करता है और हमें खुशी और संतुष्टि प्रदान करता है। नित्य संकीर्तन करने से व्यक्ति के अंन्दर आध्यात्मिक विकास, मानसिक शांति, खुशी और आनंद के साथ नई ऊर्जा मिलती है जो हमें अपने जीवन में आगे बढऩे में मदद करती है। संकीर्तन में भगवान की महिमा का गुणगान करने से हमारा मन सकारात्मक होता है और हम अपने जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हैं।
Created On :   20 May 2025 6:30 PM IST
Next Story