- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संघ के शाताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर...
Panna News: संघ के शाताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न

Panna News: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा दिनांक ०5 अक्टूबर को पन्ना नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर पन्ना में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए जिला संयोजका श्रीमती मालती रैकवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सरस्वती शिक्षा परिषद मध्य प्रदेश महाकौशल प्रांत जबलपुर द्वारा आयोजित किया जाना है। आयोजित कार्यक्रम ०5 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 23 जनवरी 2026 तक पूरे भारतवर्ष में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें यह कार्यक्रम मातृ शक्तियों के द्वारा ही आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरुक एवं सशक्त बनाने का मुख्य उद्देश्य होगा। आयोजित कार्यक्रम में पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्व बोध एवं नागरिक कर्तव्य जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजित वार्ता में जिला सह संयोजिका सविता चौबे, विद्यालय संयोजका श्रीमती संगीता गुप्ता, विद्यालय सह संयोजका श्रीमती आरती चौबे, विद्यालय सह संयोजकाद्वय श्रीमती श्रद्धा मिश्रा, श्रीमती कविता गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
Created On :   6 Oct 2025 12:16 PM IST