Panna News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा
  • गुनौर विधानसभा के महेवा में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा

Panna News: ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के उपलक्ष्य में आज पन्ना जिला मुख्यालय देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। सायंकाल श्री जुगल किशोर जी मंदिर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस यात्रा में पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय विशेष रूप से शामिल रहे। उनके साथ कई अन्य जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक सहित मुस्लिम भाई भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी जहाँ राहगीरों ने भी पुष्प वर्षा कर देशभक्ति के इस जज़्बे का सम्मान किया। पन्ना की तिरंगा यात्रा के प्रभारी भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता व कमल लालवानी रहे।

गुनौर विधानसभा के महेवा में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा

गुनौर विधानसभा क्षेत्र के महेवा ग्राम में भी आज सुबह 11 बजे से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की आम जनता ने भी इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाग लिया। अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर, हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस यात्रा को सफल बनाया। भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इन दोनों ही स्थानों पर निकली तिरंगा यात्राएं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के प्रति लोगों के सम्मान और देश के प्रति उनके अटूट प्रेम का प्रतीक बनीं। यह आयोजन युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाया और उनमें देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

Created On :   18 May 2025 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story