- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंड ने...
Panna News: राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंड ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By - Bhaskar Hindi |12 July 2025 12:35 PM IST
- राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंड के तत्वाधान में सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में
- राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंड ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Panna News: राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंड के तत्वाधान में सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा कलेक्टर के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण कानून तथा समान नागरिक संहिता राष्ट्रहित में लाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसी तारतम्य में पन्ना में भी संगठन के निर्देशानुसार कलेक्टर की अनुपस्थिति के चलते एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष पाण्डेय, जिला संयोजक नीरज त्रिपाठी, सहसंयोजक पंकज गर्ग, सचिव संजय अहिरवार, महामंत्री विद्याधर त्रिपाठी, राजू केवट, राहुल रावत सदस्य तथा संगठन सहयोगी उपस्थित रहे।
Created On :   12 July 2025 12:35 PM IST
Next Story