- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आपरेशन सिन्दूर में सेना के शौर्य पर...
Panna News: आपरेशन सिन्दूर में सेना के शौर्य पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

- आपरेशन सिन्दूर में सेना द्वारा दिखाए पराक्रम के लिए
- निकाली गई तिरंगा यात्रा
Panna News: ककरहटी में गुनौर विधायक राजेश वर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत त्रिपाठी के सानिध्य में आपरेशन सिन्दूर में सेना द्वारा दिखाए पराक्रम पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति से ओतप्रोत तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता, वीर जवानों, जय हिन्द के नारों के साथ क्षेत्र एवं नगर के लोग उत्साह के साथ शामिल रहे। यात्रा के दौरान भारत माता, वीर जवानों, जय हिन्द जैसे नारों से नगर गूंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आपरेशन सिन्दूर में सेना के पराक्रम को जन जन तक पहुंचाना था। यात्रा में विशेष रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौधरी, उपाध्यक्ष वर्षा त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सजंय खरे, गजराज सिंह, पुरूषोत्तम मिश्रा, राजेन्द्र पाण्डेय, विनोद तिवारी, मनेंद्र पाण्डेय, सुवराती मोहम्मद, जावेर मोहम्मद, नशीर मोहम्मद, राजेश शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा, राजकिशोर पाण्डेय, रानू शर्मा, धुव्र चौबे, राजेन्द्र चौबे, श्याम बिहारी कोरी, सत्यम पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, अरविंद पटेल, शिवराज सिंह, प्रांशु जैन, शिक्षक विनय पाण्डेय, रमेश द्विवेदी, लखन, देवेश यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Created On :   24 May 2025 2:40 PM IST