- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए...
पन्ना: दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सक्षम एप

By - Bhaskar Hindi |12 Nov 2023 11:59 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। विधानसभा निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्षम एप के जरिए व्हील चेयर के लिए रिक्वेस्ट का प्रावधान किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईआरओ नेट में सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं में व्हील चेयर रिक्वेस्ट का ऑप्शन दिया गया है। इस संबंध में दिव्यांग मतदाताओं द्वारा प्रेषित रिक्वेस्ट संबंधित विधानसभा में प्राप्त की जाएगी और दिव्यांग मतदाता को मतदान केन्द्र पर आसानी से व्हील चेयर की सुविधा मिल सकेगी।
Created On :   12 Nov 2023 11:59 AM IST
Next Story