Panna News: कोतवाली पुलिस को भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों ने बांधी राखी

कोतवाली पुलिस को भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों ने बांधी राखी
  • रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा
  • कोतवाली पुलिस को भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों ने बांधी राखी

Panna News: रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने मंगलवार को थाना कोतवाली पन्ना पहुंचकर टीआई रोहित मिश्रा सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस मौके पर पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। महिला मोर्चा की सदस्यों ने पुलिस की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह हर त्यौहार और कठिन परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। यह राखी उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए एक सम्मान है। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री व नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि परमार, मीडिया प्रभारी शक्ति शर्मा भी उपस्थित रहीं। सभी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।

Created On :   13 Aug 2025 12:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story