Panna News: छत्रसाल पार्क से देशभक्ति पर केन्द्रित तिरंगा यात्रा निकाली गई, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

छत्रसाल पार्क से देशभक्ति पर केन्द्रित तिरंगा यात्रा निकाली गई, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
  • छत्रसाल पार्क से देशभक्ति पर केन्द्रित तिरंगा यात्रा निकाली गई
  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

Panna News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक जारी है। इस वर्ष की थीम अनुसार अभियान में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पन्ना नगर के छत्रसाल पार्क से नगर पालिका परिषद पन्ना एवं जनअभियान परिषद के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए। इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं पार्षदों ने भी सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढावा दे रहा है बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को जोडने का माध्यम भी है। तिरंगा यात्रा ने शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण कर लोगों को अभियान में जुडने के लिए प्रेेरित किया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों एवं नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Created On :   13 Aug 2025 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story