- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत...
Panna News: नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत होगी खेल प्रतियोगिता

By - Bhaskar Hindi |28 July 2025 12:47 PM IST
- नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत होगी खेल प्रतियोगिता
Panna News: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा स्वस्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए विगत 15 जुलाई से नशे से दूरी है जरूरी नाम से नशा जनजागृति अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 30 जुलाई तक चलेगा। इस क्रम में युवाओं को खेलकंूद और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथा खेल प्रशिक्षकों के साथ युवा एवं खिलाडिय़ों के मध्य जनजागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए मंगलवार, 29 जुलाई को छत्रसाल स्टेडियम पन्ना में कबड्डी एवं मलखम्ब खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर नशामुक्ति की शपथ भी होगी। इसके अलावा शाम 5 बजे छत्रसाल स्टेडियम से पैदल मार्च भी निकाला जाएगा।
Created On :   28 July 2025 12:47 PM IST
Next Story