Panna News: वन परिक्षेत्र में चरवाहे पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, घायल का शाहनगर अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार, कटनी रेफर

वन परिक्षेत्र में चरवाहे पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, घायल का शाहनगर अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार, कटनी रेफर
  • वन परिक्षेत्र में चरवाहे पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला
  • घायल का शाहनगर अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार, कटनी रेफर

Panna News: पन्ना के दक्षिण वनमंडल के वन परिक्षेत्र शाहनगर अंतर्गत रैगवां के कक्ष क्रमांक-९४१ के पास जंगल में बकरी चरा रहे चरवाहे रामचरण आदिवासी पर अचानक तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान साहस दिखाते हुए कुल्हाडी ेसे बचाव करते हुए चरवाहे ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। तेंदुए के हमले से चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया वन विभाग के अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी सामने आने के बाद घायल का प्राथमिक उपचार शाहनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाया गया और चिकित्सक द्वारा घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर करने पर कटनी ले जाकर भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बीते दिवस चरवाहा रामचरण आदिवासी अपनी बकरियों को चराने के लिए बोरी हार के जंगल में ले गया था जहां पर वहां अपनी बकरियां चरा रहा था तभी वहां पर झाडिय़ों में छिपे तेंदुए ने बाहर निकलकर चरवाहे पर अचानक हमला कर दिया।

बचाव में चरवाहे द्वारा तेंदुए पर कुल्हाडी चलाई जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया किन्तु तेंंदुए के हमले से घायल चरवाहा इसी बीच बेसुध होकर गिर पडा कुछ देर बाद जब होश आया और उसने मदद की गुहार लगाई जिस पर वहां मौजूद ग्रामीण आवाज सुनकर पहुंंच गए तथा घटना के संबंध में जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर राजुल कटारे को दी गई जिस पर उन्होंने तत्काल अधीनस्थ अमले को घायल चरवाहे का उपचार करवाने हेतु मदद के निर्देश दिए गए जिसके बाद परिक्षेत्र सहायक बोरी श्रीनिवास पाण्डेय वन स्टाफ चन्द्र प्रकाश शर्मा, ओम नारायण प्रजापति, प्रेम नारायण वर्मा सहित मौके पर पहुंचे गए और घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाया गया एवं चिकित्सक के परार्मश पर घायल को कटनी ले जाकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

इनका कहना है

घायल चरवाहे को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है परिजन यदि चाहे तो निजी अस्पताल में भी इलाज करवा सकते है। उपचार व दवा को जो भी खर्चा होगा उसका भुगतान नियमानुसार किया जायेगा साथ ही नियमानुसार सहायता राशि भी प्रदान की जायेगी।

राजूल कटारे

वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर

Created On :   28 July 2025 12:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story