उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता सम्मानित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता के दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभाग जबलपुर के जबलपुर मुख्यालय में पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पन्ना वृत द्वारा कंपनी के सभी वृत्तों में सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में ५१.२३ प्रतिशत अधिक राजस्व संग्रहण करने एवं ४३.९० प्रतिशत सीआरपीयू वृद्धि के लिए बेस्ट सर्किल ओएण्डएम के अवार्ड से अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव को प्रशास्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पन्ना संभाग द्वारा कंपनी क्षेत्र के सभी संभागों में सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में ३०.८८ प्रतिशत सीआरपीयू वृद्धि के प्रशांसनीय कार्य के कारण बेस्ट डिवीजन ओएण्डएम के अवार्ड से कार्यपालन अभियंता पन्ना प्रशांत वैद्य को भी प्रशास्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों के पुरूस्कृत होने पर विद्युत विभाग कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Created On :   17 Aug 2023 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story