जनता को बताए कांग्रेस ने ५३ साल में क्या किया: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

जनता को बताए कांग्रेस ने ५३ साल में क्या किया: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज पत्रकारवार्ता कर भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा गया तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। आयोजित पत्रकारवार्ता में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंहने कहा कि भाजपा अपने १८ साल के कार्यों एवं उपलब्धि के आधार पर अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ है। कांग्रेस को चाहिए कि ५३ सालों में उन्होंने क्या किया यह जनता को बतायें। आयोजित प्रेस कांफ्रेस में मंत्री श्री सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रदेश का बंटाधार करने वाले मुख्यमंत्री तथा १५ महीने तक कांग्रेस की सरकार चलाने वाले कमलनाथ को करप्शननाथ होना बताया गया। मंत्री श्री सिंह द्वारा कहा गया कि केन्द्र तथा राज्य सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों से जो काम हुए हैं वह कभी नहीं हुए हैं। समाज का हर वर्ग आगे बढ रहा है।

सडकें, बिजली, पानी, आवास सभी के लिए सरकार सुनिश्चित कर रही है। मंत्री श्री सिंह ने आयोजित पत्रकारवार्ता में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले के साथ पन्ना विधानसभा क्षेत्र को विकास की कई उपलब्धियां प्राप्त हो चुकीं हैं। सालों से जिन सडकों को बनाये जाने की मांग लोग कर रहे थे उनकी स्वीकृति दिलाई गई। अधिकांश कार्य प्रारंभ हो चुके हैं इसके साथ ही साथ कृषि महाविद्यालय सहित अनेक विकास कार्य हैं जो यहां के लोगों की मांग रही है वह पूरे किये जा चुके हैं। पन्ना जिले में मेडिकल कालेज भी खुलेगा इसके लिए भी सतत प्रयास जारी है। आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे भी उपस्थित रहे।

Created On :   25 Aug 2023 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story