पन्ना: कांग्रेस के दो बडे नेता रविन्द्र शुक्ल व मनोज केसरवानी भाजपा में शामिल

कांग्रेस के दो बडे नेता रविन्द्र शुक्ल व मनोज केसरवानी भाजपा में शामिल
  • कांग्रेस के दो बडे नेता रविन्द्र शुक्ल व मनोज केसरवानी भाजपा में शामिल
  • प्रदेशाध्यक्ष व विधायक पन्ना से ली पार्टी की सदस्यता

डिजिटल डेस्क, पन्ना। लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके सहने पड रहे हैं। अभी गत दिवस कांग्रेस से गुनौर विधायक रहे शिवदयाल बागरी द्वारा भाजपा की सदस्यता ली गई थी और मंगलवार को पन्ना पहुंचे खजुराहो सांसद व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा डब्बू के समक्ष शहर के श्री जगदीश स्वामी टाउन हाल में सोशल मीडिया वांलेटियर मीट २०२४ के दौरान कांग्रेस के कद्दावर व सहकारिता नेता रविन्द्र शुक्ल व काफी समय तक कांग्रेस में रहे जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व पूर्व पार्षद मनोज केसरवानी ने भाजपा का दामन लिया। इस दौरान सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रविन्द्र प्रसाद शुक्ल व मनोज केसरवानी को गले में अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। श्री शुक्ल की राजनैतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वह उच्च शिक्षित एक प्रतिष्ठित व्यवसायी है। गौरतलब हो कि श्री शुक्ल पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव के भी काफी करीबी माने जाते हैं। वह काफी लंबे समय तक प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे सुभाष यादव के साथ भी कार्य कर चुके हैं। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में मनोज केसरवानी ने भी अपना नाम कमाया है। उनके द्वारा भाजपा सरकार के दौरान वार्ड क्रमांक १२ से प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में उस समय की तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले के करीबी भाजपा प्रत्याशी को लंबी शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़े -धान विक्रय करने के १५ माह बाद भी नहीं मिला किसान को उपार्जन मूल्य

प्रदेश महामंत्री किसान कांगेस भी भाजपा में शामिल

प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस एवं टीकमगढ जिला प्रभारी आईटी सेल प्रदेश सचिव सृजन सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय रणधीर सिंह यादव पूर्व मण्डी अध्यक्ष ने आज १२ मार्च को सांसद विष्णुदत्त शर्मा के हांथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़े -आबकारी उड़नदस्ता द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में की गई वाहन चैकिंग

Created On :   13 March 2024 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story