Panna News: लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न

लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न
  • मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार
  • लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न

Panna News: मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना की प्राचार्य डॉ. श्रीमती गिरिजेश शाक्य के कुशल मार्गदर्शन में लोक माता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर की प्रतिष्ठित समाज सेविका मेहरून निशा ने अपने उद्बोधन मेंं कहा कि नारी शक्ति की मिशाल लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर अपने बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महिला के रूप में देश दुनियां में जानी जाती रही है। उनका शौर्य पराक्रम एवं न्याय प्रियता जग जाहिर रही है। उनके उदस्त जीवन से भारतीय नारियों को यह शिक्षा मिलती है कि हमें अपने ध्येय पथ पर सदैव अग्रसर रहना चाहिए। इसके पश्चात निबंध प्रतियोगिता में कु. फैजिया बानों ने प्रथम, कु. मानसी बाजपेयी ने द्वितीय और कु. मुस्कान सहगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में कु. मानसी बाजपेयी प्रथम, कु. फैजिया बानों द्वितीय एवं कु. मेहर बानों तृतीय स्थान पर रही। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के ग्रंथपाल नरेश कुमार पटेल, क्रीडा अधिकारी श्रीमती नाहिद अख्तर, डॉ. राजेश कुमार पाठक, विवेक कुमार मिश्रा के अलावा महाविद्यालय का गैर शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Created On :   24 May 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story