- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- होटल में घुसा जंगली सुअर, सुरक्षा...
पन्ना: होटल में घुसा जंगली सुअर, सुरक्षा गार्ड पर किया हमला

By - Bhaskar Hindi |19 March 2024 4:41 AM
- होटल में घुसा जंगली सुअर
- सुरक्षा गार्ड पर किया हमला
डिजिटल डेस्क, पन्ना। टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से लगे होटल ताज सफारी में आज सुबह उसे समय अफरा-तफरी मच गई जबअचानक एक जंगली सुअर होटल में घुस गया। सिक्योरिटी गार्ड राम सिंह निवासी अमझिरिया इस जंगली सुअर को होटल से बाहर भगाने का प्रयास किया गया तभी इस जंगली सुअर ने राम सिंह पर हमला कर दिया। राम सिंह अपना बचाव करते हुए भागा लेकिन जंगली सुअर ने उन पर लगातार अटैक किया जिससे राम सिंह के हांथ, कमर और पीठ में चोटें आई है। घायल को होटल ताज सफारी के कर्मचारियों के द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़े -सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विषयों पर समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
Created On : 19 March 2024 4:41 AM
Next Story