- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,...
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

By - Bhaskar Hindi |21 Aug 2023 7:00 AM
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कोतवाली थाना की ककरहटी चौकी अंतर्गत ग्राम रनवाहा में अज्ञात कारणों के चलते एक २६ वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डी बाई पति चतुर चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रनवाहा जिसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आखिर महिला ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Created On : 21 Aug 2023 7:00 AM
Next Story