Parbhani News: मनपा वार्ड संरचना में कोई बड़ा बदलाव नहीं, कुछ वार्डों की सीमा में आंशिक परिवर्तन

मनपा वार्ड संरचना में कोई बड़ा बदलाव नहीं, कुछ वार्डों की सीमा में आंशिक परिवर्तन
  • आपत्ति और सुझाव की समय सीमा
  • मनपा की वेबसाइट पर देख सकते हैं संरचना

Parbhani News. महानगरपालिका की प्रारूप वार्ड संरचना 4 सितंबर को घोषित की गई। जारी संरचना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। केवल कुछ वार्डों की सीमा और परिधि में आंशिक परिवर्तन हुए हैं, जबकि अधिकांश वार्ड पहले जैसे ही रहेंगे।

कहां देख सकते हैं संरचना

वार्ड संरचना का नक्शा मनपा मुख्यालय, नटराज रंग मंदिर और कल्याण मंडपम स्थित समिति कार्यालय में प्रदर्शित किया गया है। इच्छुक नागरिक इसे कार्यालयीन समय में देख सकते हैं। इसके अलावा, मनपा की वेबसाइट pcmcparbhani.org पर भी नक्शे उपलब्ध कराए गए हैं।

आपत्ति और सुझाव की समय सीमा

प्रारूप वार्ड संरचना पर आपत्ति और सुझाव 15 सितंबर दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। यह आपत्तियां समिति कार्यालयों या मनपा मुख्यालय के चुनाव विभाग में जमा करनी होंगी। यह जानकारी आयुक्त नितिन नार्वेकर ने दी।

Created On :   4 Sept 2025 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story