- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- मां और बच्चे का शव मिलने से सनसनी,...
Parbhani News: मां और बच्चे का शव मिलने से सनसनी, जिंतूर तहसील के मानकेश्वर इलाके की घटना

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2025 7:54 PM IST
- मां और बच्चे का शव मिला
- शव मिलने से सनसनी
- जिंतूर तहसील के मानकेश्वर इलाके में हड़कंप
Parbhani News. जिंतूर तहसील के मानकेश्वर क्षेत्र में स्थित एक खेत के कुएं से बुधवार सुबह एक महिला और डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही जिंतूर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक बालाजी पुंड, पुलिसकर्मी दत्तात्रय गुंगाने और यशवंत वाघमारे सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान शारदा भारत पवार उम्र 28 साल और आदर्श भारत पवार उम्र (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। मां-बेटा, दोनों मूल रूप से जिंतूर तहसील के बाम्हनी गांव के निवासी थे।
मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
- घटना का समय व स्थान - बुधवार सुबह, मानकेश्वर क्षेत्र, जिंतूर तहसील।
- मृतकों की पहचान - शारदा भारत पवार (28), आदर्श भारत पवार (डेढ़ वर्ष)
- निवास स्थान- मूल निवासी बाम्हनी गांव, जिंतूर तहसील।
- पुलिस कार्रवाई - सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक बालाजी पुंड, पुलिसकर्मी दत्तात्रय गुंगाने, यशवंत वाघमारे सहित टीम मौके पर पहुंची।
- कारण: फिलहाल अज्ञात, जांच जारी।
Created On :   13 Aug 2025 7:54 PM IST
Next Story