Pune Road Accident: मुंबई में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर दो लोगों की मौत, अन्य गंभीर रूप से हुए घायल

मुंबई में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर दो लोगों की मौत, अन्य गंभीर रूप से हुए घायल
पुल पर उल्टी साइड से आ रही एक बेकाबू कार ने कई दोपहिया वाहनों को रौंद दिया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह हादसा मुंबई से लगे ठाणे जिले के अंबरनाथ का बताया जा रहा है। जहां पर पश्चिम को जोड़ने वाले पुल पर गुरुवार की देर शाम उल्टी साइड से आ रही कार ने लोगों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है कि यह दुर्घटना तेज तफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने की वजह से हुई है। पुल पर उल्टी साइड से आ रही एक बेकाबू कार ने कई दोपहिया वाहनों को रौंद दिया।

दर्दनाक हादसे का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद

सूचना के मुताबिक, इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ घायल हो गए है। सभी घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाच के लिए भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इन वीडियो को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

पुलिस अब इस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार चालक की पहचान में जुट गई हैं। और घटना के सही कारणों को पता लगाया जा रहा है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से पुलिस ने कार चालक की पहचान कर ली है। और उसे कस्टडी में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। इस हादसे में जख्मी हुए कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन मरीजों की डॉक्टर टीम गहन निगरानी में रखा गया है।

Created On :   22 Nov 2025 1:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story