- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- भाजपा में शामिल होंगी वसंतदादा...
Sangli News: भाजपा में शामिल होंगी वसंतदादा पाटिल की पौत्रवधु, मुख्यमंत्री की मौजूगदी में लेंगी सदस्यता

- बुधवार को मुख्यमंत्री की मौजूगदी में भाजपा की सदस्यता लेंगी जयश्री पाटिल
- भाजपा में शामिल होंगी वसंतदादा पाटिल की पौत्रवधु
- कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा
Sangli News. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पौत्रवधु तथा पूर्व मंत्री दिवंगत मदन पाटिल की पत्नी जयश्री पाटिल कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश करेंगी। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में वे पार्टी की सदस्यता लेंगी। सांगली के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार सुबह ‘विजय’ बंगले पर जयश्री पाटिल से मुलाकात की। रविवार को भी भाजपा नेताओं से उनकी गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मोबाईल पर जयश्री की बात हुई। उसके बाद जयश्री ने यह निर्णय लिया।
कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा
जयश्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत के बाद कांग्रेस ने उन्हें निलंबित किया था। ऐसे में उन्हें किसी न किसी पार्टी में तो जाना ही था। कार्यकताओं की मजबूती के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। पाटिल ने कहा कि फडणवीस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे उनके कार्यकर्ताओं को न्याय देंगे। उन्हें फडणवीस के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वसंतदादा पाटिल ने हमेशा आम लोगों के हित में राजनीति की। आखिरी तबके के लिए वे काम करते थे। उनकी शैली और भाजपा के काम की शैली मेल खाती है। इसलिए वसंतदादा के घराने की जयश्री पाटिल भाजपा में बेहतर काम कर सकेंगी। भाजपा में उनके प्रवेश से आगामी महापालिका, जिल्हा परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं को अधिक बल मिलेगा। पाटिल ने कहा कि इसके पहले पूर्व मंत्री प्रतीक पाटिल के नाम की चर्चा हुई थी। सांसद विशाल पाटिल के भी भाजपा के साथ आने की खबरें आती रही हैं।
Created On :   16 Jun 2025 9:34 PM IST