हादसा: मोमबत्ती कारखाने में विस्फोट 6 महिला कर्मचारियों की मौत

मोमबत्ती कारखाने में विस्फोट 6 महिला कर्मचारियों की मौत
10 कर्मचारी घायल, छह की हालत नाजुक

डिजिटल डेस्क, पुणे। बर्थडे केक पर लगने वाले स्पार्कल कैंडल कारखाने में लगी आग में झुलसने से छह महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। दस कर्मचारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत नाजुक है। पिंपरी चिंचवड़ के तलवडे इलाके में शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे हुई घटना से शहर में खलबली मच गई। हादसे के वक्त कारखाने में 16 कर्मचारी काम कर रहे थे, इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। आग से यह बुरी तरह झुलस गईं और इनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। झुलसे लोगों को पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

ज्योतिबा मंदिर के पीछे स्थित कंपनी में जोरदार विस्फोट के साथ आग लगी और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया। कंपनी में आने- जाने का एक ही रास्ता होने से कर्मचारी अंदर ही फंस गए और इनमें से 6 महिलाअों की मौत हो गई। दमकल के जवानों ने कंपनी की पीछे की दीवार तोड़कर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान बढ़ने के कारण विस्फोट हुआ होगा। कंपनी में गैस कटर मशीन भी मिली है। आशंका है कि इससे निकली चिंगारी की आग लगने का कारण हो।

तलवडे की राणा इंजीनियरिंग फैब्रिकेशन के कंपाउंड में स्पार्कल कैंडल बनाने वाली कंपनी में आग लगने पर पांच फायर फायटर मौके पर भेजे गए थे। छह महिलाओं के मौत हुई है। अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 10 लोग झुलसे हैं। इनका उपचार ससून अस्पताल में चल रहा है। कारखाना संचालन की मनपा से अनुमति नहीं थी। पुलिस और मनपा जांच कर रही है। शेखर सिंह, आयुक्त, पिंपरी चिंचवड़ मनपा

Created On :   9 Dec 2023 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story