Rewa News: स्नेह मंद बुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों ने बनाई दीपावली

स्नेह मंद बुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों ने बनाई दीपावली
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास -एवं सामाजिक सहभागिता की भावना विकासत करना था।

डिजिटल डेस्क,रीवा। दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्नेह शिक्षण एवं मानव सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित स्नेह मंद बुद्धि एवं मूक बधिर विद्यालय में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास -एवं सामाजिक सहभागिता की भावना विकासत करना था।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली निर्माण गतिविधि में बच्चों ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों का सुन्दर प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए सजावटी दीयों से दीप सज्जा की गई एवं पटाखे जलाकर बच्चों ने आन्नद लिया। शिक्षकों द्वारा बच्चों को गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दे रही थी। इस अवसर एवं संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रामसेवक साहू ने एवं बच्चों को दीपावली के धार्मिकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें समझाया गया कि दीपावली बुराई पर अच्छाई अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आतानिर्भरता, सामाजिक व्यवहार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यालय के वातावरण में प्रेम, अपनापन और खुशियों की अनूठी छटा दिखाई दी। इस अवसर पर सी.पी. दीपांकर पूर्व फूड कंट्रोलर, भोला प्रसाद, प्राचार्या ऊषा साहू, शुभांगी सोंधिया, रूचि पाठक, ऋचा श्रीवास्तव, अंजुला सिंह, शालिनी कुशवाहा, अंतिमा मिश्रा, सुषमा कुशवाहा, सिद्धार्थ सिंह, प्रवीण साहू, श्रुति पाठक सहित अन्य स्टाॅफगण उपस्थित रहे।

Created On :  

Next Story