Rewa News: दीपावली पर्व पर बाल भवन में वेस्ट मटेरियल से बच्चों ने बनाया सजावटी सामान

दीपावली पर्व पर बाल भवन में वेस्ट मटेरियल से बच्चों ने बनाया सजावटी सामान

डिजिटल डेस्क,रीवा। दीपावली पर्व पर बाल भवन में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विषय अनुरूप चित्रांकन किया। इस दौरान बच्चों ने दीपावली का सुंदर दृश्य बनाया। क्राफ्ट में वेस्ट मटेरियल का यूज़ करके विभिन्न तरह के सजावटी सामान बनाए। पुराने दिए को रीयूज करके उसे सजाया ,प्लास्टिक की बोतल से का इसका सजावटी सामान बनाया। इसके साथ-साथ पुराने शादी के कार्ड से फूल इत्यादि बनाये। बच्चों ने सुंदर रंगोली भी सीखी और बनाई। इस कार्यक्रम में जिन बच्चों ने भाग लिया उनमें आशा,अर्सलान, प्रतीक, निदा, साधना, पूर्णिमा, अब्दुल ,कान्हा, संजीवनी, वैभवी,समृद्धि इत्यादि बच्चे शामिल रहे।

Created On :  

Next Story