Rewa News: महिलाओं ने कलात्मकता और रचनात्मकता से सजाई पूजन थालियां

महिलाओं ने कलात्मकता और रचनात्मकता से सजाई पूजन थालियां
आयोजन में मनोरंजक खेलों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किए गए।

डिजिटल डेस्क,रीवा। दीपोत्सव के उल्लास और मां महालक्ष्मी की आराधना के बीच मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की जिला इकाई रीवा द्वारा दीपावली पूजन थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अर्बन ग्रिल, अली अहमद गैराज के पीछे आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ महासभा की प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि मीना बंसल ने किया। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष गीता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

आयोजन में महिलाएं अपनी सृजनशीलता एवं कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पूजन थालियां सजाईं। दीपावली के पारंपरिक रंगों और धार्मिक आस्था से सजी थालियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मीना बंसल ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि मां महालक्ष्मी की आराधना, आस्था और शुभ संस्कारों का उत्सव है।

कामना है कि प्रत्येक घर सुख, समृद्धि, सद्भाव और मंगलमय प्रकाश से आलोकित हो। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन निशा अग्रवाल एवं नम्रता अग्रवाल ने किया।

आयोजन में मनोरंजक खेलों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, महामंत्री राखी अग्रवाल, संरक्षक सुनीता चमड़िया, रुचि अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, रक्षा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, लता संथालिया, शैलजा अग्रवाल, रानू अग्रवाल, उषा अग्रवाल, एडवोकेट स्वाति अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, खुशबू संथालिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Created On :  

Next Story