Rewa News: आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार और नगर परिषद चुनाव की तैयारियों पर मंथन

डिजिटल डेस्क,रीवा। आम आदमी पार्टी की गुढ़ विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही गुढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष ग्रामीण रवि मिश्रा, जिला सचिव नितेश सिंह, जिला अध्यक्ष राणा सिंह तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी एवं जिला सहसचिव नरेश त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों में अजय सिंह परिहार (विधानसभा अध्यक्ष गुढ़), ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार (उपाध्यक्ष), विकर्ष उपाध्याय (मीडिया प्रभारी) एवं दिनेश तिवारी (कोषाध्यक्ष) सहित लक्ष्मण सोनी, उग्रसेन त्रिपाठी, मोहम्मद सोहराब खान, दीपक द्विवेदी, महेंद्र गौतम टीकर, राजकुमार टीकर, सुरेश कुमार साहू, उमेश गुप्ता, लक्ष्मीकांत तिवारी हरदुआ, राहुल सिंह, रजनीश द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, उमेश प्रजापति, अशोक त्रिपाठी साधु टीकर, विकास सिंह एवं शैलेश तिवारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया। आगामी नगर परिषद चुनाव को देखते हुए चुनावी रणनीति तैयार करने और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।
Created On :  
