- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- असामाजिक तत्वों ने किसान को पीटा,...
Satna News: असामाजिक तत्वों ने किसान को पीटा, तोड़ दिया फोन और फूंक दी बाइक

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन कस्बे में मामूली विवाद के बाद दो असामाजिक तत्वों ने एक किसान के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसकी बाइक फूंक दी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय संदीप उपाध्याय बीते दिन बाइक क्रमांक एमपी 19 जेडएच 2772 पर बोरी में चना लेकर बेचने के लिए अमरपाटन कस्बे की दुकान पर पहुंचे थे, जहां पूर्व से परिचित मिंका शर्मा निवासी पुरानी बस्ती मिल गया।
जिसने किसी से बात करने के लिए मोबाइल मांगा तो संदीप ने उसे फोन पकड़ा दिया। इस दौरान युवक ने किसी अज्ञात व्यक्ति को फोन लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी, तब संदीप ने विरोध करते हुए फोन वापस मांगा तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए सड़क पर मोबाइल पटककर तोड़ दिया।
बीच बाजार मचाया उत्पात
सरहंग आरोपी और उसके एक साथी ने किसान के साथ लात-घूंसों व प्लास्टिक के पाइप से मारपीट शुरू कर दी, जिसने किसी तरह भागकर जान बचाई, तो वहीं सरहंग आरोपियों ने पीड़ित की बाइक पर पत्थर पटकते हुए आग के हवाले कर दिया। उनकी इस करतूत का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर बना लिया था।
पीड़ित किसान ने इस वारदात की रिपोर्ट तुरंत ही थाने में दर्ज कराई, जिस पर बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4), 325(जी) और 3(5) के तहत कायमी कर हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं, तो वहीं गंभीर रूप से घायल पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
Created On :   3 April 2026 2:01 PM IST












