- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- फर्जी निकली गैंगरेप की कहानी,...
Satna News: फर्जी निकली गैंगरेप की कहानी, पड़ोसी लड़के ने किया दैहिक शोषण

डिजिटल डेस्क,सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से स्कूल के कमरे में टीचर समेत दो नकाबपोशों के द्वारा गैंगरेप की कहानी पूरी तरह फर्जी निकली। पीड़िता के बयान और प्रारंभिक जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि 9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 16 वर्षीय लड़के ने नजदीकियां बढ़ाने के बाद बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बना लिए।
यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा, जिससे छात्रा को गर्भ ठहर गया। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग दादी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई, जहां जांच में 5 से 6 महीने का गर्भ होने की बात पता चली।
ऐसे में दादी ने नाबालिग से सवाल-जवाब किए तो उसने दीपावली के समय स्कूल में एक शिक्षक के द्वारा बुलाकर कमरे में ले जाने और दो नकाबपोशों के साथ मिलकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म करने की बात कही।
पुलिस के सामने बदला बयान
9वीं कक्षा की छात्रा के बयान से महिला समेत मेडिकल टीम सकते में आ गई और तुरंत पुलिस को अवगत कराया, लिहाजा रामपुर थाने की महिला अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचकर पूछताछ शुरू की तो नाबालिग ने गैंगरेप की कहानी को गलत बताते हुए पड़ोस में रहने वाले लड़के की करतूत उजागर कर दी। उक्त बयान की पुष्टि के पश्चात पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   2 April 2026 2:04 PM IST












