Satna News: रामपुर बाघेलान पुलिस ने दैहिक शोषण करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

रामपुर बाघेलान पुलिस ने दैहिक शोषण करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
अपहरण के प्रकरण में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई

डिजिटल डेस्क,सतना। रामपुर बाघेलान पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि जनवरी 2026 में एक नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी, जिसके परिजन की शिकायत पर अपहरण का अपराध दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ की गई।

लगभग ढाई महीने तक चली खोजबीन के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर बीते दिन नाबालिग को खोज निकाला गया, जिसने अपने रिश्तेदार राज उर्फ रजउआ कोल पुत्र जुग्गा प्रसाद 20 वर्ष, निवासी नकतरा, जिला मैहर, के द्वारा शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने और कई महीनों तक दैहिक शोषण करने का खुलासा किया।

तब अपहरण के प्रकरण में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई, जिसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   2 April 2026 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story