- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कट्टा लहराकर रंगदारी दिखाने वाले...
Satna News: कट्टा लहराकर रंगदारी दिखाने वाले अवैध असलहे के साथ दो बंदी, भेजे गए जेल

डिजिटल डेस्क,सतना। बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराकर रंगदारी दिखाने वाले आरोपी समेत अवैध असलहे के सप्लायर को अमरपाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि विगत दिवस सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही थी, जिसमें फिल्मी गाने पर नाच रहा युवक हाथ में कट्टा लहराते नजर आया।
उक्त वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच प्रारंभ करते हुए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र लोकनाथ यादव 19 वर्ष, निवासी परसवाही, के रूप में की गई, जिसे बुधवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया, जिसकी कीमत 11 हजार रुपए निकाली गई।
दलदल से पकड़ा गया सप्लायर
पूछताछ में आरोपी ने कट्टा वीरेन्द्र पुत्र शिवनाथ यादव 25 वर्ष, निवासी दलदल, थाना रामपुर बाघेलान से खरीदने का खुलासा किया। उक्त बयान पर दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लेते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कायमी कर गुरुवार दोपहर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में एएसआई अनिल त्रिपाठी, हरिलाल वर्मा, राजू नीपानी, आरक्षक सुरजीत सिंह और गुड्डू यादव ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   3 April 2026 2:08 PM IST












