Satna News: युवती से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने परिजनों को जानकारी देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई

डिजिटल डेस्क,सतना। कोटर पुलिस ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि एक युवती की जान-पहचान वर्ष 2022 में राजाभइया पुत्र संतोष साकेत 21 वर्ष, निवासी महुरछ, थाना रामपुर बाघेलान, से हो गई थी, जिसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए।

यह सिलसिला मार्च 2026 तक लगातार चलता रहा, मगर आरोपी ने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया, इस बात से परेशान पीड़िता ने जब बीते दिन नाराजगी जताई तो राजाभइया ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

तब पीड़िता ने परिजनों को जानकारी देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कायमी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद गुरुवार दोपहर आरोपी राजाभइया साकेत को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Created On :   3 April 2026 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story