Satna News: अमरपाटन कस्बे में घर के दरवाजे पर मृत मिली बुजुर्ग महिला

अमरपाटन कस्बे में घर के दरवाजे पर मृत मिली बुजुर्ग महिला
घटनाक्रम की भी बारीकी से विवेचना के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन कस्बे में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि ललिता सोनी (75) के दो बेटे हैं, जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि महिला अकेले घर में निवासरत थी।

पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, लगभग दो सप्ताह पूर्व अमरपाटन आए बेटों ने इलाज भी कराया था। गुरुवार की सुबह ललिता अपने घर के दरवाजे पर अचेत पड़ी मिली, जिनके चेहरे पर चोट के निशान थे।

इस बात की सूचना पड़ोसियों ने तुरंत थाने में दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए बेटों को खबर कर जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी।

महिला के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, तो वहीं घटनाक्रम की भी बारीकी से विवेचना के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Created On :   3 April 2026 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story