- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- हत्या की कोशिश के इनामी आरोपी को...
Satna News: हत्या की कोशिश के इनामी आरोपी को भेजा जेल

By - Bhaskar Hindi |2 May 2025 1:06 PM IST
- घटना का मुख्य आरोपी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है
- पुलिस ने अंतत: बुधवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया था।
- गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Satna News: मामूली विवाद पर बीते 8 मार्च को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धवारी स्टेडियम के पास प्रॉपर्टी डीलर शाहबाज खान निवासी खूंथी पर गोली चलाने की वारदात में शामिल रहे आरोपी अमर प्रकाश चौधरी पिता हरि प्रकाश चौधरी 24 वर्ष, निवासी बजरहा टोला, को पुलिस ने अंतत: बुधवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया था।
जिसे गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस घटना का मुख्य आरोपी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है, जिसके कब्जे से पिस्टल और बाइक जब्त की गई थी।
आरोपी अमर प्रकाश की तलाश एक साल पुराने अड़ीबाजी के प्रकरण में भी चल रही थी। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं, उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता की तरफ से ढाई हजार का इनाम घोषित किया गया था।
Created On :   2 May 2025 1:06 PM IST
Next Story