- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चित्रकूट में मंदाकिनी में छलांग...
Satna News: चित्रकूट में मंदाकिनी में छलांग लगाने के बाद युवक लापता

- पुलिस ने बताया कि सर्चिंग 12 जुलाई को सुबह शुरु की जाएगी।
- घटना की खबर पर सुबह 10 बजे आरडीआएएफ के जवानों ने रेस्क्यू शुरु किया।
Satna News: चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में छलांग लगाने के बाद डूबा 48 वर्षीय मनोज कुमार फिलहाल लापता है। मनोज की तलाश में एसडीआरएफ ने गोताखोर उतारे । रेस्क्यू लगभग 8 घंटे चला।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बिजावर निवासी युवक की पहचान उसके कपड़ों से मिले आधार कार्ड से हुई है। बताया गया है कि युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ 8 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर मौनी बाबा आश्रम आया हुआ था।
शुक्रवार को सुबह वह मंदाकिनी स्नान के लिए गया। स्फटिक शिला में उफनती नदी में छलांग लगाने के बाद वह लापता हो गया। घटना की खबर पर सुबह 10 बजे आरडीआएएफ के जवानों ने रेस्क्यू शुरु किया।
शाम 6 बजे तक सफलता नहीं मिली। इसी बीच तेज बारिश से मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि सर्चिंग 12 जुलाई को सुबह शुरु की जाएगी।
Created On :   12 July 2025 1:46 PM IST