- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 3 युवकों पर प्राणघातक हमले का एक...
Satna News: 3 युवकों पर प्राणघातक हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Satna News: सिटी कोतवाली पुलिस ने महदेवा में ताबड़तोड़ फायरिंग और घातक हथियारों से हमला कर 3 लोगों को बुरी तरह जख्मी करने के मामले में एक आरोपी जतिन तिवारी पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी 24 वर्ष, निवासी पटेहरा, जिला मैहर, को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस घटना में दीपू उरमलिया और शुभम पंडित समेत 20 से ज्यादा आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
लगातार दो दिन मचाया उत्पात
गौरतलब है कि चाय-पान और किराना की दुकान चलाने वाले कैलाश पयासी ने आरोपियों को उधारी पर सामान देने से मना कर दिया था, जिससे नाराज गुंडों ने सोमवार को उत्पात मचाया, तो पीड़ित ने थाने में शिकायत कर दी।
यह बात पता चलते ही मंगलवार शाम को आरोपियों ने धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के साथ रॉड, लाठी, तलवार से हमला कर दिया, जिसमें विवेक प्रताप सिंह के बाएं पैर पर गोली लगी, तो प्रशांत के सिर पर तलवार लगने से जख्मी हो गया और नीरज को भी गंभीर चोटें आईं।
आरोपियों की गुंडागर्दी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।
Created On :   3 July 2025 2:22 PM IST















