Satna News: दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 13 घायल

दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 13 घायल
अलग-अलग बयान दर्ज कर कायमी की गई, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, मगर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Satna News: रामनगर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घरों के बीच बनी एक दीवार को लेकर दोनों पक्ष सोमवार की रात को आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

इस झगड़े में एक पक्ष से सुनीता पति बाबूलाल प्रजापति 45 वर्ष, समेत रवि प्रजापति, राहुल प्रजापति, गणेश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, नीलू प्रजापति और बुद्धसेन प्रजापति को गंभीर चोटें आईं, तो वहीं दूसरे पक्ष से पुनिया पति राजेन्द्र प्रजापति 42 वर्ष, समेत दिनेश प्रजापति, आंचल प्रजापति, रमेश प्रजापति, पुष्पेंद्र प्रजापति, रावेन्द्र प्रजापति और अमित प्रजापति घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

आपसी संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सभी पीड़ितों को एंबुलेंस के जरिए रामनगर अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। इसके बाद अलग-अलग बयान दर्ज कर कायमी की गई, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, मगर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Created On :   20 Aug 2025 1:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story