Satna News: 91 हजार की शराब और सिरप के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार

91 हजार की शराब और सिरप के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार
महिला को हिरासत में लेते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए नशीले सिरप और शराब जुटाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर पुलिस ने कंदवारी गांव के एक घर में छापा मारकर 91 हजार रुपए का नशीला सिरप और शराब जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

टीआई विजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार की दोपहर को प्रीतकाली बैश पति राजेन्द्र बैश 29 वर्ष, के घर पर दबिश देकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई तो एक कमरे में छिपाकर रखी गई 8 पेटी शराब (लगभग 72 लीटर) और 255 शीशी प्रतिबंधित कफ-सिरप बरामद हो गया, जिसकी कुल कीमत 91 हजार रुपए निकाली गई।

ऐसे में महिला को हिरासत में लेते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए नशीले सिरप और शराब जुटाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ में महिला ने नशे का सामान पति राजेन्द्र पुत्र रामलखन बैश 35 वर्ष, के द्वारा बाहर से लाकर घर में रखने का खुलासा किया, जिस पर उसे भी आरोपी बनाते हुए धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Created On :   8 April 2026 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story