Satna News: कट्टा बनाने की कोशिश में गोली लगने से घायल युवक गया जेल

कट्टा बनाने की कोशिश में गोली लगने से घायल युवक गया जेल
एक महीने से हॉस्पिटल में चल रहा था आरोपी का इलाज

डिजिटल डेस्क,सतना। ताला थाना अंतर्गत इटमा-खजुरी गांव में 6 मार्च की रात को घर में अवैध असलहा बनाने की कोशिश के दौरान गोली चलने से घायल अभिषेक पुत्र रामकलेश दाहिया 20 वर्ष, को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25(एल एए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीआई महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जब घटना सामने आई थी तब आरोपी ने आधी रात को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दरवाजा खुलवाकर गोली मारने का बयान दिया था।

जांच में पकड़ा गया झूठ

गहराई से जांच-पड़ताल करने पर घर से कट्टा बनाने का साजो सामान और कारतूस हाथ लगे, जिससे उसकी कहानी संदिग्ध लगने लगी। वहीं उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने भी अज्ञात नकाबपोश की मौजूदगी को गलत बताते हुए अपने बचाव में मनगढंत बयान देने का खुलासा किया, तभी से पुलिस के पहरे में आरोपी का इलाज चल रहा था।

मंगलवार को डॉक्टर टीम ने जैसे ही स्वस्थ्य घोषित कर उसे छुट्टी दी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस मामले में अभिषेक के सहयोगियों की धरपकड़ के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Created On :   8 April 2026 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story