- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नशीले प्रतिबंधित कफ-सिरप के साथ...
Satna News: नशीले प्रतिबंधित कफ-सिरप के साथ युवक बंदी, अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क,सतना। ताला पुलिस ने नशीले प्रतिबंधित कफ-सिरप के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर शाम को पेट्रोलिंग के दौरान बेला-गोविंदगढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी लेकर जाते दिखा।
जिस पर उन्होंने सहयोगियों की मदद से युवक को रोककर तलाशी ली तो बोरी से 18 सौ कीमत का 10 शीशी नशीला सिरप बरामद हो गया, लेकिन जब सिरप की खरीदी के कागज मांगे गए तो आरोपी विवेक उर्फ बलदाऊ गुप्ता पुत्र विनोद कुमार 27 वर्ष, निवासी मुकुंदपुर, कोई दस्तावेज नहीं दे पाया।
ऐसे में एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कायमी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में दो सहयोगियों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपी के कब्जे से 15 हजार का स्मार्ट फोन भी जब्त किया गया है।
Created On :   8 April 2026 2:24 PM IST












