- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस...
Seoni News: धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने घंसौर से तीन को किया गिरफ्तार

- अलग-अलग गांव से पकड़े गए, साथ ले गई पुलिस
- हरियाणा से आई पुलिस ने मामले को लेकर ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है।
Seoni News: हरियाणा पुलिस ने घंसौर थाना क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घंसौर पुलिस की मदद से बुधवार को की गई गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस हरियाणा लेकर रवाना हो गई। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम पड़रिया निवासी सुम्मु कुमरे उर्फ छोटू (37) पिता रतनलाल कुमरे, ग्राम पेदपानी निवासी संजय उर्फ चंदू गोंड (24) पिता रूपचंद तथा ग्राम कटिया निवासी देवेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ देवा (32) पिता गिरेन्द्र सिंह शामिल है। तीनों को साइबर क्राइम के तहत हरियाणा के सिरसा जिले के कालावती थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया है।
आरोपियों से कई पास बुक, चेक बुक व मोबाइल किए गए जब्त
हरियाणा के कालावती थाना कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से कई बैंक की पासबुक, चैकबुक व मोबाइल जब्त किए हैं। तीनों के खाते में लाखों रुपए का साइबर क्राइम का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों मजदूरी के लिए हैदराबाद गए थे, तब दिल्ली के किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसने तीनों को ज्यादा से ज्यादा बैंक खाते खोलने को कहा था। हरियाणा में दर्ज मामले में फरियादी के खाते से बार-बार बड़ी राशि कट रही थी।
राष्ट्रीय स्तर के एक नेता के करीबी को भी साइबर क्राइम का शिकार बनाए जाने की बात भी हो रही है, लेकिन हरियाणा से आई पुलिस ने मामले को लेकर ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है।
Created On :   7 Aug 2025 2:29 PM IST