- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- तेंदुए ने किया बकरियों का शिकार,...
Seoni News: तेंदुए ने किया बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

By - Bhaskar Hindi |4 Aug 2025 2:33 PM IST
- तेंदुए का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
Seoni News: दक्षिण सामान्य वन मंडल के सिवनी रेंज के दो गांवों में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार कर डाला। तेंदुए का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिंगोड़ी ग्राम के रामदीन पंंचेश्वर और जंगलटोला के किसान की एक बकरी का शिकार तेंदुए ने कर डाला। इस घटना की जानकारी वन कर्मचारियों को दी गई है।
खेत जाने से घबरा रहे किसान
तेंदुए की गांव के पास घुसपैठ के कारण किसान खेत जाने से घबरा रहे हैं। यहां तक कि रात में बाहर निकलने में डर लग रहा है। ज्ञात हो कि वर्तमान में खेतों में फसल लगी है तो वहीं झाडिय़ां भी बड़ी बड़ी होने के कारण जानवर भी नजर नहीं आते हैं।
Created On :   4 Aug 2025 2:33 PM IST
Next Story