Seoni News: तीन समूहों को किया धान खरीदी से बाहर

तीन समूहों को किया धान खरीदी से बाहर
जानकारी के अनुसार एक दिसंबर से धान खरीदी होना बताया जा रहा है। समर्थन मूल्य 2379 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है।

Seoni News: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। सहाकारी समितियां और महिला स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र पाने के लिए कई जुगत लगा रही हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने तीन समूहों को केंद्र नहीं दिए जाने की अनुसंशा की है। इसके पीछे पूर्व में की गई गड़बड़ी बताई जा रही है। अभी तक 10 सहकारी समितियों के केंद्र बना दिए गए हैं। संभावना है कि इस बार करीब 65 केंद्र समितियों के बनाए जाएंगे। इसके बाद समूहों को धान खरीदी का जिम्मा दिया जाएगा।

इन समूहों में मिली गड़बड़ी

खरीफ उपार्जन 2023-24 में आदर्श स्व सहायता समूह अहरवाड़ा के उगली और मोहबर्रा में 2051 क्विंटल धान का शार्टेज पाया गया। सरस्वती स्व सहायता समूह माल्हनवाड़ा के माल्हनवाड़ा और रूमाल केंद्र में 3290 क्विंटल धान का शार्टेज मिला है। खरीफ उपार्जन 2024-25 में महाप्रज्ञाा स्व सहायता समूह बरघाट के कल्याणपुर केंद्र में खरीदी गई धान की बोरियों में टैग नहीं लगाए गए थे। ऐसें जिला आपूर्ति अधिकारी ने एनआरएलएम के जिला प्ररियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर कहा है कि तीनों समूहों को उपार्जन कार्य दिया जाना उचित नहीं होगा।

एक दिसंबर से होना है खरीदी

जानकारी के अनुसार एक दिसंबर से धान खरीदी होना बताया जा रहा है। समर्थन मूल्य 2379 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। हालांकि इस बार किसान भी पशोपेश में है कि धान की खरीदी होगी या नहीं। कई किसानों की धान की फसल कटने भी लगी है। वहीं दूसरी और कुचिया व्यापारी भी सक्रिय हो गए हैं। स्व सहायता समूहों में भी मनामनी सामने आते रही है। यहां पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाती है ,लेकिन कई समूहों के परिवार के पुरुष सदस्य काम संभालते हैं।

Created On :   10 Nov 2025 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story