- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में...
Seoni News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

By - Bhaskar Hindi |7 Nov 2025 1:10 PM IST
कुरई, डूंडासिवनी और केवलारी थाना क्षेत्र में हुए हादसे
Seoni News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पहली बड़ी घटना कुरई के खवासा में हुई। यहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि पचधार निवासी सुमित पोण्डे, तेजश पोण्डे अपने एक साथी के साथ बाइक से खवासा जा रहे थे। इसी दौरान सिवनी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित की मौत हो गई जबकि उसके साथी घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया था। हालांकि बाद में टोल के सभी गेट खोलते हुए आवागमन बहाल किया गया।
Created On :   7 Nov 2025 1:10 PM IST
Next Story












