Seoni News: डूंडासिवनी थाना अंतर्गत खड़ी पिकअप में घुसा बाइक सवार, मौत

डूंडासिवनी थाना अंतर्गत खड़ी पिकअप में घुसा बाइक सवार, मौत
पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Seoni News: डूंडासिवनी थाना अंतर्गत नगझर के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी पिकअप में पीछे से जा घुसा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि बंडोल निवासी 22 वर्षीय कमलेश पिता सुखचैन यादव बाइक से सिवनी की ओर आ रहा था। नगझर के पास खड़ी पिकअप में वह पीछे जा घुसा। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

ट्रैक्टर की टक्कर में दो घायल

केवलारी थाना के बगलई गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अलोनीखापा निवासी संतलाल परते थांवरी गांव से अपने घर जा रहा था। उगलीनाका के पास आरती बंदेवार के साथ दोनों अलोनीखापा की ओर निकले थे। बगलई गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को सिविल अस्पताल केवलारी में भर्ती कराया गया है।

Created On :   7 Nov 2025 1:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story