Seoni News: आदेगांव क्षेत्र में बड़ी संख्या में नजर आए गिद्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आदेगांव क्षेत्र में बड़ी संख्या में नजर आए गिद्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
  • पिछले साल जिले में गिद्धों की गणना का काम किया गया था।
  • वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Seoni News: जिले में गिद्धों की संख्या बढ़ रही है। लखनादौन वन परिक्षेत्र के आदेगांव में बड़ी संख्या में गिद्ध नजर आए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अभी गिद्धों की गणना की फाइनल रिपोर्ट नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार आदेगांव में बड़ी संख्या में गिद्ध एक स्थान पर नजर आए। इस तरह गिद्धों का नजर आना यह प्रमाणित कर रहा है कि उनकी आबादी बढ़ी है।

जिले में इन प्रजातियों के पाए जाते हैं गिद्ध

जानकारी के अनुसार जिले मे इंजिप्शियन, किंग वल्चर, लांग बिल्ड , वाइट रम्प्ड वल्चर के अलावा देसी प्रजाति में चमर गिद्ध पाए जाते हैं। पिछले साल जिले में गिद्धों की गणना का काम किया गया था। ज्यादातर गिद्ध लखनादौन, धूमा, छपारा, आदेगांव क्षेत्र में नजर आए थे। उत्तर सामान्य वन मंडल के डीएफओ एमएस उईके ने बताया कि लखनादौन, धूमा और आदेगांव क्षेत्र में गिद्ध अधिक पाए जाते हैं। गिद्धों के सरंक्षण के लिए काम भी हो रहा है।

Created On :   11 Sept 2025 2:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story