- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- 6 नाम का तैयार होगा पैनल, दिल्ली से...
Shahdol News: 6 नाम का तैयार होगा पैनल, दिल्ली से तय होगा जिलाध्यक्ष का नाम

- 6 नाम का तैयार होगा पैनल, दिल्ली से तय होगा जिलाध्यक्ष का नाम
- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में पर्यवेक्षक तीन दिन अलग-अलग मंडल का करेंगे दौरा
Shahdol News: कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान शहडोल जिले में 11 जून से प्रारंभ होगा। इसमें दिल्ली व प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नियुक्त पर्यवेक्षक तीन दिन तक जिले के अलग-अलग मंडल का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष के लिए 6 नाम का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजेंगे। वहां प्रत्येक नाम पर चर्चा होगी। पुलिस व्हेरीफिकेशन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों का आकलन कर एक नाम पर सहमति बनने के बाद राहुल गांधी एक नाम का चयन करेंगे। संगठन सृजन अभियान के लिए एआईसीसी (आल इंडिया कांग्रेस कमेटी) से विवेक बंसल और एमपीसीसी (मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) से राजमणि पटेल, नारायण पट्टा और कल्पना वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि पर्यवेक्षकों की टीम 11 जून की सुबह 11 बजे मीडिया से चर्चा उपरांत 12 बजे कांग्रेसजनों और 3 से 6 बजे कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। 12 जून की दोपहर 12 से एक बजे गोहपारू ब्लॉक, 2 से 3 बजे जयसिंहनगर और 4 से 6 बजे ब्यौहारी ब्लॉक, 13 जून को दोपहर 12 से 2 बजे जैतपुर और शाम 4 से 6 बजे बुढ़ार ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
Created On :   12 Jun 2025 5:03 PM IST