- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- स्ट्रांग रूम की व्यवस्था पर...
शहडोल: स्ट्रांग रूम की व्यवस्था पर कांग्रेस उम्मीदवार ने उठाए सवाल

By - Bhaskar Hindi |25 May 2024 3:28 PM IST
- स्ट्रांगरूम परिसर के अंदर किसी भी वाहन के प्रवेश प्रतिबंधित होता है फिर सीइओ का वाहन कैसे अंदर प्रवेश कर गया।
- कांग्रेस उम्मीवार ब्यौहारी विधानसभा में हुए लोकसभा चुनाव उपरांत ईवीएम की व्यवस्था देखने पहुंचे थे।
डिजिटल डेस्क,शहडोल। सीधी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल गुरूवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांगरूम पहुंचे तो यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा के बाद भी सीइओ जिला पंचायत राजेश जैन का वाहन सीधे प्रवेश करने सवाल उठाए।
उन्होंने बताया कि स्ट्रांगरूम परिसर के अंदर किसी भी वाहन के प्रवेश प्रतिबंधित होता है फिर सीइओ का वाहन कैसे अंदर प्रवेश कर गया। कांग्रेस उम्मीवार ब्यौहारी विधानसभा में हुए लोकसभा चुनाव उपरांत ईवीएम की व्यवस्था देखने पहुंचे थे।
मतदान पूर्व चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव अच्छा रहा। अब चार जून को परिणाम का इंतजार है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, रविंद्र तिवारी, शोभाराम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On : 25 May 2024 3:28 PM IST
Next Story