शहडोल: कुएं में मिला लापता ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

कुएं में मिला लापता ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
  • प्रकरण दर्ज कर पुलिस जुटी जांच में
  • पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
  • पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। थाना जयसिंहनगर क्षेत्र के ग्राम देवरा में लापता व्यक्ति का शव घर के पास कुएं में संदिग्ध हालातों में पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार देवरा निवासी 45 वर्षीय मंगलदीन जायसवाल 4 मार्च से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन पता नहीं लगा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी। बुधवार की शाम परिजनों को घर से कुछ मीटर की दूरी पर सुरेश उपाध्याय के कुएं के बाहर एक चप्पल दिखाई दी।

कुएं में कुछ होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। दोनों की मौजूदगी में देखा गया तो शव मिला, जो मंगलदीन की थी। बताया गया है कि मंगलदीन जब घर से निकला तो कपड़े पहने हुए था, लेकिन जब कुएं से शव बाहर निकला गया तो वह केवल अंडरवियर में मिला।

स्थल पर एक साइकिल भी मिली है। परिजनों के अनुसार वह मृतक की नहीं है। इन हालातों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Created On :   8 March 2024 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story