- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर बाणसागर...
Shahdol News: शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर बाणसागर स्थित सोन नदी के ऊपर बने पुल में दरार

By - Bhaskar Hindi |10 Jun 2025 2:51 PM IST
- दोनों ओर पुलिस लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग से वाहनों आवाजाही होगी।
Shahdol News: शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर बाणसागर स्थित सोन नदी के ऊपर बने पुल में दरार बढ़ने के साथ ही मंगलवार को भारी वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गईं। दोनों ओर से आने वाले वाहनो की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग बुढ़वा, कूदरी व बघवार होते हुए होगी।
देवलोंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है, और दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है। मैहर जिले में कंट्रोल रूम को सूचना दी है, रामनगर थाने को भी बताया गया है।
दोनों ओर पुलिस लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग से वाहनों आवाजाही होगी।
Created On :   10 Jun 2025 2:51 PM IST
Next Story