- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- 3027 जलदूतों ने 90 दिन में बदल दी...
Shahdol News: 3027 जलदूतों ने 90 दिन में बदल दी 4905 जलस्रोतों की तस्वीर

- जल स्रोतों के संवर्धन के इस अभियान से दूसरे लोगों को भी जोड़ा।
- अभियान के दौरान पुराने तालाबों, बावडिय़ों और कुओं का जीर्णाेद्धार किया गया।
Shahdol News: जल ही जीवन है। इसका महत्व समझा जिले के 3 हजार 27 जलदूतों ने। इस साल प्रदेश सरकार की जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से प्रारंभ हुआ तो 90 दिन तक चलने वाले इस अभियान में जिलेभर से 3 हजार 27 जलदूतों ने पंजीयन करवाया और 4 हजार 905 जलस्रोतों के संरक्षण के लिए आगे आए। प्रतिदिन सुबह-सुबह चिन्हित जलस्रोत तक पहुंंचे और प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक मेहनत कर सफाई की।
पॉलिथीन से लेकर दूसरे कचरे को बाहर निकाला और जल स्रोतों के संवर्धन के इस अभियान से दूसरे लोगों को भी जोड़ा। इस अभियान के दौरान पुराने तालाबों, बावडिय़ों और कुओं का जीर्णाेद्धार किया गया। नदियों के घाट की सफाई हुई।
पानी के स्रोत बचाने के इस अभियान में जिलेभर में 5 नदियों में तीस से ज्यादा घाट, 67 नालों में 88 किलोमीटर लंबाई, 172 सामुदायिक तालाब, 780 सामुदायिक कपिलधारा कूप, 32 प्राचीन बावड़ी, 50 अमृत सरोवर, 3 हजार 746 नवीन खेत तालाब, 26 स्मृति वन व 32 चेकडेम स्टॉप डेम मिलाकर 4 हजार 905 स्थान चिन्हित किया गया।
- विराटेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित बाणगंगा कुंड में जलदूतों द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के बाद इस कुंड की तस्वीर बदल गई।
- पहले खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती थी तो कोई इंतजाम नहीं था। फसल सूख जाती थी। जलदूतों के प्रयास से खेत तालाब योजना से पानी का इंतजाम हुआ तो अब खेती के दौरान सिंचाई के लिए पानी की चिंता नहीं रहेगी। मछली पालन कर अतिरिक्त आय का साधन भी बनेगा।
- सियाशरण यादव किसान ग्राम पंचायत खांड़
Created On :   1 July 2025 6:20 PM IST